ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में जिम में वर्जिश कर रहे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, पुलिस की जाँच शुरू ...

- पुरानी रंजिश के चलते तेज़धार हथियारो से किया हमला, हालत गंभीर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव धालीवाल बेट में देर शाम जिम में वर्जिश कर रहे एक नवयुवक पर करीब आधा दर्जन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने की खबर है। घायल को उसके साथियों व परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नवयुवक पर यह हमला पुराणी रंजिश के चलते किया गया है। 

सिविल अस्पताल में उपचारधीन 21 वर्षीय दविंदर सिंह पुत्र मंजीत सिंह वासी गांव धालीवाल बेट ने बताया कि वह आज देर शाम गांव के ही एक जिम में कसरत कर रहा था कि अचानक आधा दर्जन युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और उस पर हमला कर दिया। उसने यह भी बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर तेज़धार हथियारो से हमला कर उसे घायल कर दिया। 

घायल के चाचा ASI मंगल सिंह ने बताया कि दविंदर सिंह की हालत गंभीर है। वहीँ सिविल अस्पताल कपूरथला में ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि एमएलआर काटकर संबंधित थाने में भेज दिया गया है। 

थाना ढिलवां के SHO सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले की जाँच जारी है। फिलहाल घायल या उनके परिजनों ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। घायल के बयान के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।  

No comments