कपूरथला पुलिस ने 5 नशा तस्करो को किया काबू, अलग-अलग थानों में 3 FIR दर्ज ....
- 420 ग्राम नशीला पदार्थ व 140 नशीली गोलियां बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के 3 थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर गश्त के दौरान महिला सहित 5 नशा तस्करो को काबू किया है। जिनके कब्जे से 420 ग्राम नशीला पदार्थ व 140 नशीली गोलियां बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग 3 थानों में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। वहीँ आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गे है।
पहले मामले में थाना सिटी के एसआई राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ शहर में गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम डेरा राधा स्वामी सत्संग भवन से थोड़ा आगे वाई प्वाइंट के समीप पहुंची तो मोहल्ला बकरखाना मसीत की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और हाथ में पकड़ा मोमी लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कालू निवासी बकरखाना मसीत बताया। जब पुलिस टीम ने उसके द्वारा फेंके मोमी लिफाफें की जांच की तो उसमें से 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
दूसरे मामले में सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट के एसआई दलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ चौंक पुलिस लाइन मौजूद थे। सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देख कर वह पीछे की तरफ तेजी से चलने लगा। उसने अपनी जेब से एक मोमी लिफाफा निकाल कर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोविंदा निवासी मुश्कवेद बताया। जब पुलिस टीम ने उसके द्वारा फेंके मोमी लिफाफें की जांच की तो उसमें से 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में थाना कोतवाली के एएसआई अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ गांव नवां पिंड भट्ठे की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम गांव के समीप पहुंची तो सामने से महिला समेत दो लोग आते दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रोक लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बलबीर सिंह उर्फ बीरा व तोशी दोनों वासी गांव नवां पिंड भट्ठे बताया। तलाशी दौरान बलबीर सिंह उर्फ बीरा के कब्जे से 110 ग्राम नशीला पदार्थ व महिला आरोपी तोशी से 140 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने महिला समेत दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
चौथे मामले में थाना कोतवाली के एसआई जसवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव नवां पिंड भट्ठे की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने रास्ते में एक युवक को संदेह के आधार पर रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वसन्न सिंह उर्फ वसन्न निवासी गांव लाटियांवाल बताया। तलाशी दौरान उसके कब्जे से 90 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

%20(1).jpeg)













No comments