कपूरथला से नाबालिक लड़की लापता --- अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज....
- परिवार ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन भुलत्थ से एक नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत पर थाना भुलत्थ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363, 366-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि नाबालिक छात्रा की तलाश तथा आरोपी की पहचान के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सब- डिवीजन भुलत्थ में भोगपुर रोड वासी एक व्यक्ति प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की बीनू (काल्पनिक नाम) लगभग 14 वर्ष की है। 5 जून को वह रोजाना की तरह अपने काम पर गांव बागड़िया में चला गया था। और उसका लड़का प्रिंस जो कि बाइक रिपेयर का काम भुलत्थ में ही सीखता है, वह भी काम पर चला गया। लेकिन जब वह शाम 7 बजे जब घर वापस आया तो देखा कि उसकी बेटी बीनू घर पर नहीं थी। जिसकी काफी तलाश करने और परिजनों से पूछने के बाद भी वह नहीं मिली है। नाबालिक लड़की के पिता ने यह भी बताया कि उसे शक है कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति पहला फुसला कर कोई भगा ले गया है।
जाँच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं परिवार द्वारा नाबालिक बच्ची के मोबाइल तथा कुछ अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं। जिनकी मौजूदा लोकेशन की जांच की जाँच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

~5.jpeg)













No comments