ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को भगा ले जाने वाला काबू ...

- नाबालिक लड़की की दादी की शिकायत पर FIR दर्ज, पुलिस ने लड़की सहित आरोपी को पकड़ा   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब-डिवीजन फगवाड़ा के थाना सतनामपुरा क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। वहीँ लड़की की दादी की शिकायत पर थाना सतनामपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। और आरोपी की तलाश करते हुए नाबालिक सहित आरोपी को काबू भी कर लिया गया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि नाबालिक लड़की को परिजनों के सपुर्द कर दिया है जबकि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।  

जानकारी अनुसार गांव चांदसू जट्टा होशियारपुर वासी एक महिला सरबजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पोते कुलदीप सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी गांव महेड़ू कॉलोनी में रहता है। तथा कुलदीप सिंह के दो लड़किया है। बड़ी लड़की नवदीप कौर ( काल्पनिक नाम ) जिसकी उम्र लगभग साढे 14 वर्ष है। कुलदीप सिंह की  दोनों बच्चियों की देखरेख वह करती है।  

24 जून को लगभग शाम 5 बजे जब वह घर आई तो उसकी पोती नवदीप कौर घर से कहीं चली गई। लेकिन घर वापिस नहीं है। जिसकी तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। शिकायत कर्ता ने बताया कि उनको अब मालूम हुआ है कि उनकी पोती को सनी कुमार वासी गांव महेड़ू कॉलोनी विवाह का झांसा देकर कहीं बहला फुसला कर ले गया है। 

सतनामपुर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI राजिंदर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी सनी कुमार के खिलाफ धारा 363 366-A के तहत FIR दर्ज कर ली है। और मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी सनी कुमार को नाबालिक बच्ची सहित लॉ गेट क्षेत्र से ही काबू कर लिया है। जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि नाबालिक बच्ची को परिवार के सपुर्द कर दिया है। और आरोपी सनी कुमार को अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने उसे ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया है।  

No comments