दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल -1 की छत गिरी, एक की मौत, 8 घायल ...
- लोहे के तीन सपोर्ट बीम के नीचे दबी 4 गाड़िया
खबरनामा इंडिया, ब्यूरो। नई दिल्ली
दिल्ली-NCR में हुई बारिश के चलते आज सुबह लगभग 5 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बनी पार्किंग की छत गिर गई है। इस हादसे में एक कार में बैठे कैब ड्राइवर की मौत होने की खबर है। वहीँ 8 घायल भी हुए हैं। जानकारी अनुसार घायलों का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, CISF और NDRF की टीमें मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार टर्मिनल-1 पर डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए पार्किंग एरिया में सुबह गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान पार्किंग की छत गिर गई। छत का भारी-भरकम हिस्सा और लोहे के तीन सपोर्ट बीम गाड़ियों पर गिर गए। इस दौरान यहां खड़ी कारें बीम के नीचे दब गईं।
वहीँ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की DCP उषा रंगनानी के अनुसार डिपार्चर गेट नंबर 1 से गेट नंबर 2 तक फैले टर्मिनल-1 के बाहर का शेड ढह गया। जिसमें करीब 4 गाड़ियां दब गईं। DFS के असिस्टेंट डिवीजनल ऑफिसर रविंदर सिंह अनुसार आठ लोगों को मलबे से बचाया गया। और बाहर निकाले गए एक व्यक्ति की मौत पहले ही हो चुकी थी।















No comments