ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों ने 5 दुकानों को बनाया निशाना, चोर CCTV में कैद ....

- कैमरे और DVR सहित हजारों रुपए की नगदी व अन्य सामान चोरी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब-डिवीज़न फगवाड़ा में थाना सतनामपुरा से महज कुछ मीटर की दूरी पर चोरों ने देर रात 5 दुकानों को निशाना बनाते हुए नगदी व अन्य कीमती सामान चुराया है। हालाँकि एक कोरियर शॉप पर लगे CCTV कैमरे चोरो ने तोड़ दिए और DVR साथ ;ले गए है। लेकिन एक मनी एक्सचेंजर की शॉप में लगे CCTV में चोर कैद हो गए है। वहीँ घटना की सूचना मिलने पर थाना सतनामपुरा पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI सुखजिंदर सिंह ने की है।  

जानकारी अनुसार थाना सतनामपुरा से कुछ मीटर की ही दूरी पर रामगढ़िया कॉलेज की मार्केट में अज्ञात चोरों द्वारा कृष्णा टाइल्स एंड मार्बल, महावीर इंटरनेशनल कोरियर, वधवा वेस्टर्न यूनियन मनी चेंजर व समरा अल्युमिनियम के साथ साथ हदियाबाद चौक में दुग्गल मेडिकल स्टोर के शटर तोड़कर नगदी व कीमती सामान चुराया है।  

कृष्णा टाईल्स के मालिक के अनुसार चोर उसका 50 हजार रुपए से अधिक का सामान चोर चुरा कर ले गए हैं। महावीर इंटरनेशनल कोरियर के मालिक दीपक कुमार के अनुसार चोर उनकी दुकान से गल्ले में पड़ी लगभग 5 हज़ार की नगदी व DVR ओर कैमरे चुरा कर ले गए हैं।  

वहीँ वेस्टर्न यूनियन के मालिक सन्नी अनुसार चोर उसकी दुकान से नकदी व कैमरे चुरा कर ले गए हैं। समरा एल्युमिनियम के मालिक गुरप्रीत सिंह के अनुसार चोर उसकी दुकान में से एक AC व कुछ और सामान चुरा कर ले गए हैं। इसी प्रकार दुग्गल मेडिकल स्टोर के मालिक कुलदीप कुमार के अनुसार चोर उनकी दुकान से हजारों रुपए की नगदी चुरा कर ले गए हैं।  

थाना सतनामपुरा के जाँच अधिकारी ASI सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित दीपक कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। और घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। और पुलिस टीम उसके आधार ओर को घटना की सूचना देने के बाद पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

No comments