ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में देर रात भीषण सड़क हादसे में 3 युवाओं की मौत, 3 घायल ....

- घायलो का उपचार CHC टिब्बा में चल रहा, पुलिस की जाँच जारी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव टिब्बा के नजदीक देर रात बाइक और एक्टिवा की टक्कर में 3 युवकों की मौत होने की खबर है। जबकि इस हादसे में 3 जख्मी भी हुए है। जिन्हें उपचार के लिए CHC टिब्बा में भर्ती करवाया गया है। वहीँ घटनास्थल पर बाइक व ए​क्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। हालांकि हादसा कैसे हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना की सुचना मिलने बाद मोके पर पहुंची थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस जांच कर रही है। मृतकों की पहचान चांद, दविंदर सिंह और साहिल वासी गांव बिधिपुर और तलवंडी चौधरियां के तौर पर हुई है। 

जानकारी अनुसार सोमवार की देर रात लगभग साढ़े 9 बजे सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां रोड पर CHC टिब्बा से कुछ ही दूरी पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवकों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने राहगीरों की मदद से तुरंत CHC टिब्बा में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर भयंकर हादसे में तीन लोगों की मौत से चीख पुकार मच गया। वहीं सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।  

थाना तलवंडी चौधरियां के SHO राजिंदर सिंह ने 3 युवकों की मौत की पु​ष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में 3 युवक जख्मी भी हुए है, जिनमे आकाश, रमनप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह वासी गांव बिधिपुर हैं। प्राथमिक जांच में बाइक व एक्टिवा की टक्कर का अंदेशा है।  

No comments