कपूरथला में नशे की लौ में झूमते युवक की वीडियो वायरल, सरकार के दावों पर उठाये सवाल ...
- सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में मान सरकार दवारा नशे को खत्म करने के दावों पर उठाए सवाल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब में मान सरकार दवारा बेशक नशे को खत्म करने के दावे किये जा रहे है। और पुलिस भी गंभीरता से जुटी हुई है। लेकिन अभी तक नशे पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं हुई है। और युवा प्रदेश के युवा नशे की दलदल में धसते जा रहे हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो कपूरथला के गांव हमीरा से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पंजाब सरकार और जिला प्रशासन दवारा नशे के खिलाफ गतिविधियों पर सवालिया निशान उठा रहा हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि KNI नहीं करता है।
वहीँ इस क्षेत्र से संबंधित डीएसपी सुरिंदर पाल ने वायरल वीडियो के संबंध में बताया कि विडिओ संबंधित जाँच करवाई गई है। उक्त युवक ड्रग के नशे में नहीं है बल्कि शराब के नशे में धूत है। संबंधित थाना SHO ने मौके पर पहुँच जाँच की है। और नशे म झूमते युवक को सकुशल उसके घर पहुंचा दिया है।
बता दे कि 29 मिनट की वायरल वीडियो में गांव हमीरा से संबंधित एक व्यक्ति लाइव वीडियो पर विडिओ को वायरल करते हुए कह रहा है कि जो सरकार और जिला प्रशासन जो नशे को ख़त्म करने के दावे कर रही है। उनके लिए यह विडिओ मिसाल है और उनकी गतिविधिओ पर सवालिया निशान है यह गांव हमीरा की यह विडिओ। जिसमे नशे में झूमता हुआ युवक दिखाई दे रहा है। जो कि सही ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है।
वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पंजाब सरकार पर सवालिया निशान उठा रहा है। और सरकार के नशे को खत्म करने के दावो को यह वीडियो खोखले साबित कर रही है। वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने यह भी दावा किया है कि यह वीडियो कपूरथला के गांव हमीरा की है। और नशे में झूमता हुआ युवक जो दिखाई दे रहा है, उससे सही ढंग से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है।
बता दें कि इस तरह की नशे में धुत्त कई विडिओ पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से पहले भी वायरल हो चुकी है। और कपूरथला के गांव हमीरा से कुछ माह पहले भी एक वीडियो वायरल हुई थी।















No comments