ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सिविल हॉस्पिटल में सिस्टम ठप, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कई घंटे से मरीज परेशान ...

- पर्ची काटने का सिस्टम चंडीगढ़ से डाउन  -- SMO   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सिविल अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिस्टम डाउन होने के चलते सेकड़ो मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। और वह कई घंटे से कतार में लगे अपनी पर्ची कटवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं ,बताया जा रहा है यह सिस्टम पुरे पंजाब में ही डाउन है। हालांकि SMO डॉ संदीप धवन ने बताया कि यह सिस्टम चंडीगढ़ से डाउन था। जो की आधे घंटे बाद ठीक हो गया है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक लाइन में लगे मटरीजो का कहना है कि वह सुबह से पर्ची कटवाने के लिए कतार में लगे है और सिस्टम डाउन ही बताया जा रहा है।   

बता दे कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे आज कपूरथला के सिविल अस्पताल में खोखले साबित होते दिखे है। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिस्टम पूरे पंजाब में ठप्प चल रहा है। और कपूरथला सिविल की स्थिति को देखा जाए तो दूर गाँवो से आये सेकड़ो लोग सुबह से लाइन में खड़े अपनी पर्ची कटवाने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सिस्टम डाउन होने की वजह से पर्ची नहीं बन रही है। यह भी बता दे कि  पर्ची बंनने के बाद ही मरीज संबंधित डॉक्टर के पास जाकर अपना उपचार करवा सकते हैं। सिस्टम डाउन के चलते कतार में लगे मरीजों की तस्वीरें जालंधर से भी आई है। 

वहीं दूसरी तरफ SMO कपूरथला डॉ. संदीप धवन ने बताया कि पुरे पंजाब में ही यह सिस्टम डाउन है। जल्द ही सिस्टम ठीक हो जायगा। जिसके बाद मरीज को उचित सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। 

इस सिस्टम डाउन से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि बीते दिनों डायरेक्टर हेल्थ के दौरे के दौरान वर्दी न पहने 108 एम्बुलेंस के दो कर्मिओ को सस्पेंड कर दिया गया था। क्या अब इस सिस्टम डाउन की वजह से उच्च अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई होगी ? 

No comments