कपूरथला में दो गुटों में रंजिशन तकरार, तेजधार हथियारों से हमला, 7 गंभीर घायल, वीडियो भी वायरल ....
- घायलों को सिविल में करवाया भर्ती, ड्यूटी डॉक्टर ने एक घायल को किया रैफर
- SHO बोले पुलिस घायलों के ब्यान कलमबंद कर रही
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव बहुई में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में तकरार हो गया। जिसमे दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से वार किए। और इस घटना में दोनों गुटों के 7 लोग गंभीर घायल हो गए। नजदीकी लोगी दवारा सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने युवक की हालत गंभीर बताई और प्राथमिक इलाज के बाद उसे रैफर कर दिया है। जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। इस घटना को लेकर एक विडिओ भी शोशल मिडिया पर वायरल हो रही है।
घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO पलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बयान कलमबंद किया जा रहे है। जिसके बाद उचित कार्यवाही की जायगी। घायलों की पहचान पहले गुट में महिंदरपाल, उसकी पत्नी जोसवीन, बेटे दीपक, कमल व अभि वासी गांव बहुई के रुप में हुई है। जबकि दूसरे गुट में विशाल व गगन वासी मोहल्ला टोटा शेखूपुर घायल हुए है। इनमें से गगन को जालंधर रैफर किया गया है।
घायल महिंदरपाल ने बताया कि सोमवार रात निकाली गई विशाल शोभायात्रा दौरान उसके बेटे कमल की कुछ युवकों के साथ कहा सुनी हो गई। मगर लोगों ने बीच बचाव करते हुए सभी को अपने-अपने घर भेज दिया। मंगलवार सुबह वह परिवार सहित घर में मौजूद थे। तभी घर के बाहर कुछ लोग शोर शराबा करते हुए आए। जिनकी संख्या 20 से 30 के करीब थी। सभी के हाथों में तेजधार हथियार थे। सभी उनके घर का दरवाजा खटखटाने लगे। मगर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद हमलावर उनके दरवाजे पर हथियारों से वार करने लगे और कुछ हमलावर दीवार फांद कर घर के अंदर दाखिल हो गए और परिवार के सभी सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण मैं, मेरी पत्नी व तीनों बेटे बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पता में दाखिल करवाया गया।
वहीं दूसरे गुट के घायल युवक विशाल के पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि सोमवार सायं शोभायात्रा दौरान उनके बेटे का कुछ लोगों के साथ तकरार हुए था। मगर लोगों ने सभी को समझा बुझा कर घर भेज दिया। मंगलवार सुबह उनका बेटा चचेरे भाई गगन के साथ सैर करने के लिए गया। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। तभी किसी ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे को कुछ लोग मार रहे है।
जब वह मौके पर पहुंचे तो सभी हमलावर मौके से भाग निकले। उन्होंने घायल विशाल व गगन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने घायल युवक गगन की हालत गंभीर बताई और प्राथमिक इलाज के बाद रैफर कर दिया। ड्यूटी डाक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है। दोनों पक्षों की MLR सबंधित पुलिस थाने को भेज दी गई है।
















No comments