ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बाइक सवार और बस चालक में झड़प, दो घायल, FIR दर्ज ....

 - एक दूसरे पर लगाए आरोप बस के शीशे भी तोड़े  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के नकोदर रोड पर पनबस के ड्राइवर दवारा गांव के बस स्टेण्ड पर बस न रोकने को लेकर एक युवक व ड्राइवर के बीच बहस के बाद झड़प हो गई है। जिसमें दोनों  घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रही है।  

घायल युवक ने आरोप लगते हुए कहा कि ड्राइवर दवारा गांव धंदला में बस न रोकने का कारण पूछा तो उसने किसी चीज से उस पर हमला कर दिया। जबकि ड्राइवर ने युवक पर आरोप लगते हुए कि युवक ने बिना वजह उसके साथ मारपीट की है और बस के शीशे तक तोड़ दिए है।  

घटना बारे थाना सदर पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान सुखजीत सिंह वासी गांव नत्थू चाहल के रुप में हुई हुई है। जबकि बस ड्राइवर की पहचान जोगिंदर सिंह वासी शाहकोट के रुप में हुई है। SHO सदर मुकेश कुमार ने बताया कि बस ड्राइवर की शिकायत पर आरोपी पर FIR दर्ज कर ली है।    

घायल युवक सुखजीत सिंह ने बताया कि वह गांव से शहर आने के लिए गांव धंदला बस अड्‌डे पर खड़ा था। तभी नकोदर की तरफ से एक पनबस आती दिखी। उसने बस को रुकने का इशारा किया। लेकिन बस ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। जिसके बाद उसने साथी युवक के साथ बाइक से बस का पीछा किया और गांव नत्थू चाहल पहुंच कर बस को रोका। जब उसने बस में चढ़ कर ड्राइवर से गांव धंदला में बस न रोकने का कारण पूछा तो ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी और किसी तेजधार चीज से उस पर वार कर दिया। जिस कारण वह घायल हो गया।  

वहीं दूसरी तरफ बस ड्राइवर जोगिंदर सिंह ने बताया कि नकोदर से कपूरथला बस लेकर आ रहा था। बस में काफी यात्री बैठे हुए थे। गांव धंदला बस अड्‌डे पर दो युवक खड़े थे। जोकि आपस में बातचीत कर रहे थे। जिन्होंने बस रुकने का कोई इशारा नहीं किया। उन्हें लगा कि शायद धंदला बस अड्‌डे पर कोई भी यात्री जाने के लिए नहीं है। इसलिए उन्होंने वहां पर बस नहीं रोकी।  

कुछ ही देर बाद उक्त युवक बस का पीछा करते हुए गांव नत्थू चाहल बस अड्‌डे पर आ गए और बस रोक कर बिना वजह उसके साथ मारपीट शुरु कर दी तथा बस के शीशे तक तोड़ दिए। किसी ने इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान यात्री गांव नत्थू चाहल से अन्य व्हीकलों के जरिए अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

SHO सदर मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जाँच अधिकारी ASI भूपिंदर सिंह कर रहे है। और बस ड्राइवर की शिकायत पर आरोपी युवक पर FIR भी दर्ज कर ली है।  

No comments