कपूरथला में Wi-fi मैकेनिक ने महिला को जाल में फंसा बनाए संबंध, कर रहा ब्लैकमेल, FIR दर्ज .....
- नशीली वस्तु खिलाकर उबनाए संबंध, आपत्तिजनक फोटो भी खींची
- 2 साल पहले घर में WI-FI ठीक करने था, बहन की शादी के लिए एक लाख रुपए भी लिए उधारे
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा के क्षेत्र शालीमार गार्डन वासी एक महिला को घर में WI-FI ठीक करने आए मैकेनिक ने अपने जाल में फंसा कर नशीला पदार्थ खिला सम्ब्नध बना ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मोबाइल में महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच वायरल करने की धमकी भी दी है। वहीँ इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सिटी फगवाड़ा में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR भी दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI मंजीत कौर ने करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी भी कर लिया है।
फगवाड़ा की चौंकी इंडस्ट्रियल एरिया के क्षेत्र शालीमार गार्डन वशी महिला अमिता ( काल्पनिक नाम ) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग 2 वर्ष पहले राहुल शर्मा वासी गांव चचोकी उसके घर जब WI-FI ,ख़राब होता तब WI-FI को ठीक करने आता था। राहुल ने उससे कहा कि वह गरीब परिवार से है। और उसकी बहन की शादी है तो उसे कुछ पैसों की बेहद जरूरत है। राहुल के कहने पर बाद मैंने उसको एक लाख रूपये उधार दे दिए।
वहीँ उसने यह भी बताया कि वह खुद भी राहुल की बहन की शादी में 2-3 दिन उनके घर गई थी। और इसी दौरान हमारे बीच नजदीकियां बढ़ गई। जिस दौरान राहुल ने मुझे कोई नशीली वस्तु खिलाकर मेरे साथ संबंध बनाए और अपने मोबाइल में मेरे साथ कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली। अब राहुल उसे फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। और मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए कह रहा है। उसने यह भी धमकी दी है कि अगर वह इंकार करेगी तो उसकी सभी फोटो वायरल कर देगा।
सिटी थाना फगवाड़ा पुलिस ने पीड़ित महिला अमिता की शिकायत पर आरोपी राहुल शर्मा उर्फ हैरी पुत्र राकेश कुमार वासी गांव चाचोकी के खिलाफ धारा 376, 384, 506 और 328 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी ASI मंजीत कौर ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

.jpeg)













No comments