कपूरथला में रशियन युवती का पर्स छीना, रशिया से भारत घूमने आई ....
- युवती ने कहा की पंजाब में इस तरह की वारदात से है खोफजदा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की एक समाज सेवी संस्था के साथ रशिया से भारत घूमने आए वफद की रशियन युवती के साथ फगवाड़ा के रेलवे स्टेशन पर उसका पर्स छीनने की घटना सामने आई है।
जिस के बारे में बताते हुए समाज सेवी संस्था के प्रबंधक जसविंदर कैरो ने बताया की वह अक्सर ही विदेशी लोगो को अध्यात्म के ज्ञान के लिए उन्हें भारत यात्रा पर लेकर आते है और उन्हे भारत और पंजाब के अलग अलग अध्यात्मिक ,धार्मिक और इतिहासिक स्थानों पर लेकर जाते है पर उनके साथ बीते दिनों जब वह ऋषिकेश से जालंधर वापिस आ रहे थे तो जब वह फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो एक अज्ञात ने उसके साथ आ रही एक रशियन युवती से उसका पर्स छीन लिया।
जिस में उसकी करीब 3 लाख से जायदा की भारतीय और विदेशी करंसी थी इस के इलावा उसका पासपोर्ट बैंक के कार्ड और घर की चाबियां थी उन्हों ने बताया की वह इस घटना से काफी खौफजदा हो गए और पंजाब में बने इस माहौल से वह काफी तनाव में है और उस वक्त वह इतने परेशान और डर गए थे की उन्होंने किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की पर अब कपूरथला पहुंच कर उन्होंने पुलिस अधिकारियो से मुलाकात की है। पर जिन्होंने उन्हें फगवाड़ा में शिकायत करने के लिए कहा है। वहीँ फगवाड़ा DSP जसप्रीत सिंह के अनुसार उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।















No comments