PM मोदी की रैली का विरोध करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका ...
- पटियाला - राजपुरा हाईवे किया बंद, पुलिस ने किसानों को घेरा
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के पटियाला में PM नरेंद्र मोदी की रैली से पहले बड़ी पर सीधा स्थिति बन गई है। PM की रैली का विरोध करने के लिए पटियाला आ रहे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने रास्ते में ही घेर लिया है। किसान राजपुरा की तरफ से पटियाला में दाखिल होना चाहते थे। और किसान रैली के विरोध पर अड़े हुए हैं, वहीं पुलिस उन्हें आगे जाने से रोक रही है।
बता दें कि पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी यहां तैनात की गई है। इसके साथ पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े किए गए हैं। बताया जा रहा है कि किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद कर दिया है। शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान भी पटियाला में PM मोदी की रैली के विरोध के लिए रवाना हुए।
दूसरी तरफ विरोध को लेकर पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर ने कहा कि विरोध से फर्क नहीं पड़ता है। उनके परिवार की पटियाला के लोगों से पारिवारिक सांझ है।
यह भी बता दें कि PM मोदी पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के समर्थन में रैली करने आ रहे हैं। वहीं परनीत कौर के पति पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तबीयत ठीक ना होने की वजह से वह रैली में शामिल नहीं होंगे।















No comments