ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने दरिया ब्यास किनारे सर्च आप्रेशन में 11,400 किलो लाहन की बरामद ....

 - 8 प्लास्टिक की तिरपालो और 2 लोहे के बड़े ड्रम में छिपाई थी लाहन, FIR दर्ज    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने एक्साइज विभाग टीम के साथ चलाई जा रही संयुक्त सर्च ऑपरेशन मुहीम में मंड महींवाल दरिया ब्यास किनारे सर्च आप्रेशन कर खोदे गए खड्‌डों से 8 प्लास्टिक की तिरपालें व 2 लोहे के ड्रम से 11,400 किलो लाहन बरामद हुई। जबकि मौके से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह लाहन किसकी है इस बारे भी पुलिस व एक्साइज टीम को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

DSP सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह के अनुसार थाना तलवंडी चौधरियां SHO रजिंदर सिंह की अगुवाई में ASI मनजीत सिंह पुलिस टीम व एक्साइज विभाग के साथ संयुक्त तौर पर मंड महींवाल दरिया ब्यास किनारे सर्च आप्रेशन चला रहे थे।  

इस सर्च में पुलिस टीम ने दरिया ब्यास किनारे खोदे गए खड्‌डों से 8 प्लास्टिक की तिरपालें व 2 लोहे के ड्रम बरामद किए। जिसमें 11,400 किलो लाहन भरी हुई थी। हालाँकि मौके पर कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा और न ही यह पता लग सका कि यह लाहन किसकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।  

No comments