कपूरथला में सुखबीर बादल विपक्षिओ पर भड़के, उठाए कई सवाल ...
- RSS ने जैसे अन्य राज्यों में सिख धर्म को अलग थलग किया वैसे ही पंजाब में करना चाहती
- पंजाब के CM भगवंत मान को गैर तजुर्बेकार मुख्यमंत्री बताया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
जो व्यक्ति दो साल पहले दुबई में बाल कटवा कर रह रहा हो वह पंजाब में आ कर चोला पहन कर कैसे पंथक होने का दावा कर सकता है। यह शब्द सुखबीर बादल ने आज कपूरथला में आयोजित शिअद की रैली को सम्बोधित करते हुए खडूर साहिब सीट पर खड़े आज़ाद उमीदवार अमृतपाल पर सवाल उठाये है। शिअद के प्रधान सुखबीर बादल आज कपूरथला में श्री खंडूर साहिब से लोकसभा उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधन करने आये थे।
सुखबीर बादल ने जहाँ खंडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल के चुनाव मैदान में उतरने के फैंसले पर कई सवालिया निशान लगाए। वहीँ उन्होंने मजूदा पंजाब की सरकार पर भी निशाने लगाए और भगवंत मान को गैर तजुर्बेकार मुख्यमंत्री बताया है।
सुखबीर बादल ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अमृतपाल के जरिए पंजाब की शांति को भंग कर नौजवानों को भड़काना चाहती है। और जिस तरह से देश के अन्य प्रदेशों हरियाणा और महाराष्ट्र में सिख धर्म को अलग थलग किया वह पंजाब में भी करना चाहती है। उन्होंने आसाम की जेल से अमृतपाल की और से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गुरु ग्रंथ साहिब की इज्जत करता हो वह उसे थाने में नही लेकर जाता।
सुखबीर ने कहा की खालिस्तान का नारा देने वाला व्यक्ति सामना होने पर पुलिस को चकमा देकर नही भागता और दूसरे साल ही जेल से बाहर आने के लिए राजनीतक षड्यंत्र नही रचता। उन्होंने यह भी कहा उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने धर्म के लिए लंबा समय जेले काटी और कभी डरे नहीं। शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब के लोगो को जो रियाते दी और जो विकास पंजाब का करवाया वह कोई भी अन्य पार्टी नही करवा सकी है।















No comments