कपूरथला CIA स्टाफ ने बाइक चोर किया काबू , 6 बाइक बरामद ...
- नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की बाइक पर आरोपी को किया काबू, थाना सदर में FIR
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की CIA स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की बाइक पर आ रहे एक बाइक चोर को काबू किया है। जिसकी निशानदेही पर चोरी के 6 बाइक भी बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि काबू कियेआरोपी के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। और आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि 17 मई को ASI जसवीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित पीर बाबा दोरुखा के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। जिस दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर आते युवक को शक के आधार पर रोका गया। और पूछताछ की गई तो वह कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे सका। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ मिट्ठू पुत्र सतनाम सिंह वासी जगजीत नगर हमीरा के रूप में हुई है।
जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि काबू किए गए बाइक चोर निशान देही पर कुल 6 चोरी के बाइक बरामद किये गए है। आरोपी से चोरी बाइक बरामद करने के बाद थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनहोने यह भी बताया कि सुखजिंदर सिंह के खिलाफ पहले 10 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है। जिममें वह अदालत से गैरहजर के चलते भगोड़ा है।
CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि CIA स्टाफ ने 15 दिन पहले भी 5 चोरी के वाहन सहित जोगा सिंह पुत्र रेशम सिंह वासी गांव मुरादपुर को काबू किया था। इसके खिलाफ 11 मई को थाना सदर में FIR दर्ज की गई थी। वहीँ 15 दिन में CIA पुलिस ने इन दिनों में 11 चोरी के वाहन बरामद किये। जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए है। यह वाहन उनके असली मालिकों के सुपुर्द किये है।















No comments