ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस उम्मीदवार की रैली दौरान फायरिंग, एक कार्यकर्ता घायल ...

- औजला का आरोप -- आप नेता के गुण्डो ने चलाई गोलिया  

खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर   

पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत औजला की चुनावी रैली में जा रहे वर्करों पर कुछ अज्ञात युवकों दवारा गोलियां चलाने की खबर है। जिसमें कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हुआ हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। 

वहीँ कांग्रेस उमीदवार गुरजीत औजला ने आचार संहिता के बीच फायरिंग किए जाने की निंदा की है। और AAP के उम्मीदवार व मौजूदा मंत्री कुलदीप धालीवाल पर भी सवाल उठाए हैं। औजला ने आरोप लगाते हुए कहा कि AAP नेता के कहने पर आम आदमी पार्टी के गुंडों ने फायरिंग की है। 

जानकारी अनुसार गुरजीत औजला अजनाला में चुनावी सभा कर रहे थे। बता दे कि AAP के मंत्री कुलदीप धालीवाल इसी हलके अजनाला से विधायक हैं। गुरजीत औजला ने आरोप लगाया और कहा कि उनके वर्करों को गांवों से ना निकलने की धमकियां दी गई। जब उनके कार्यकर्ता निकले तो उन पर कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उनका एक वर्कर घायल भी हुआ है। 

औजला ने आरोप लगाया है कि फायरिंग करवाने वाला कुलदीप धालीवाल का रिश्तेदार है। वह उनके वर्करों को गांव से ना निकलने और चुनावी सभा में न जाने की धमकियां दे रहा था। उनके वर्करों पर कुलदीप धालीवाल के गुंडों ने ही फायरिंग की है।  

No comments