कपूरथला में नाबालिक छात्रा को शादी का झांसा देकर भाग ले जाने वाले पर FIR दर्ज ....
- नाबालिक लड़की तथा आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम कर रही छापेमारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में एक नाबालिक छात्रा को एक युवक दवारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। वहीँ छात्रा की मां की शिकायत पर सिटी थाना फगवाड़ा में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI मंजीत कौर ने करते हुए बताया कि नाबालिक लड़की तथा आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
जानकारी अनुसार फगवाड़ा के मोहल्ला न्यू पटेल नगर वासी एक महिला ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सबसे छोटी लड़की की उम्र लगभग 16 वर्ष है। तथा वह 11वीं कक्षा में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है। 27 मई को शाम 4 बजे वह घरेलू समान खरीदने के लिए बाजार गई थी। लेकिन जब वह वापस घर आई तो देखा उसकी लड़की घर पर नहीं थी। कई जगह तलाश करने पर भी नहीं मिली। वहीँ अब उसे मालूम हुआ है कि उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर सचिन वासी गांव मीरपुर थाना नंगल सहारनपुर कहीं ले गया है।
दूसरी तरफ सिटी थाना फगवाड़ा की जाँच अधिकारी ASI मंजीत कौर ने बताया कि छात्रा की माँ की शिकायत पर आरोपी सचिन के खिलाफ धारा 363, 366-A के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। और नाबालिक लड़की की तलाश तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

~5.jpeg)















No comments