कपूरथला जिले में 6 लाख से अधिक वाटर के लिए 791 बूथ पर सिविल तथा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई ....
- जिले में 6 लाख से जायदा वोटर के लिए स्थापित किया 791 बूथ
- 5000 के करीब सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी देंगे चुनाव ड्यूटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
जिला कपूरथला में लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए तैयारिया जोरो से चल रही जिला कपूरथला जिस में कपूरथला और सुल्तानपुर सब डिवीजन जो की श्री खंडूर साहिब लोक सभा का हिस्सा है वही फगवाड़ा और भुल्थ होशियारपुर लोक सभा का हिस्सा है जिस के चलते जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 791 पोलिंग स्टेशनों पर लगभग 3200 चुनाव कर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बल सहित पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
एसएसपी कपूरथला ने ड्यूटी पर तैनात किए कर्मचारियों को हिदायत दी है कि कोई भी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के दौरान अपने निजी वाहन का उपयोग नहीं करेगा और ना ही बूथ पर जाने के लिए निजी वाहन द्वारा जाएगा। सभी कर्मचारी के लिए एलोकेट गए वाहन द्वारा ही मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे। जहां उनके रहने खाने पीने और अन्य व्यवस्थाएं की गई है।
इस दौरान चुनाव अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टीयों को रवाना करने की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है और पार्टीयों की मुवमैंट पर सीनियर अधिकारियों द्वारा नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ़ के अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो एवं वेबकास्टिंग टीम, वोटर सहायता बूथ वालंटीयर, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी आदि को भी तैनात किया गया है जो निर्धारित पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव कमिश्न के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायेंगे।
उन्होंने कहा कि इन 48 घंटों के दौरान कोई भी सार्वजनिक मीटिंग नहीं की जाएगी और पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं जबकि घर-घर जाकर प्रचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें अगले 48 घंटे (शनिवार शाम 7 बजे तक) बंद रहेंगी।
जिले में वोटरों की गिनती का विवरण देते हुए उन्हों ने बताया कि जिले में कुल 6,26,866 वोटर हैं, जिनमें 3,26,989 पुरुष वोटर, 2,99,844 महिला वोटर और 33 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसी प्रकार, 4,421 दिव्यांग वोटर हैं, जिनमें 2578 पुरुष और 1843 महिलाएं शामिल हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 6,759 वोटर और 19 एनआरआई वोटर हैं। 1254 सर्विस वोटरों के अलावा 18-19 वर्ष के वोटरों की संख्या 12,555 है।
उन्होंने कहा कि भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र में 175, कपूरथला में 194, सुल्तानपुर लोधी में 195 और फगवाड़ा में 227 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने कहा कि इन 48 घंटों के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।



















No comments