कपूरथला पुलिस ने तीन चोरों को किया काबू , FIR दर्ज , 3 दिन का रिमांड .....
- चौथे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना बेगोवाल पुलिस ने गांव इब्राहिमवाल में एक घर से 68 हजार रुपए की नगदी व सोने के गहने चोरी करने के आरोप में 4 चोरों के खिलाफ धारा 454, 380 IPC के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी दौरान 4 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
इसकी पुष्टि ASI बलजिंदर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से और भी कई अहम खुलासें हो सकते है।
कुलवंत सिंह निवासी गांव इब्राहिमवाल ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि 28 मई को वह रोजाना की तरह सुबह 7 बजे अपने पैट्रोल पंप पर चला गया। जब वह दोपहर 12:30 बजे वापिस घर आया तो देखा कि घर के बाहरी गेट पर लगा लॉक टूटा हुआ था। अंदर मेन दरवाजे के ताले भी टूटे हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब सामान को चेक किया गया तो घर में पड़ी अलमारी से 68 हजार रुपए की नगदी व सोने के गहने चोरी थे। उसने अपने तौर पर चोरों की काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
उसे यकीन है कि उसके घर से मलकीत सिंह उर्फ घुद्दा, एसपी, रघुवीर सिह उर्फ मानव वासी गांव इब्राहिमवाल, करनदीप सिंह उर्फ लाबा वासी प्रेम नगर कालोनी नजदीक अड्डा कूका ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 454, 380 IPC के तहत केस दर्ज छापेमारी दौरान 3 आरोपियों मलकीत सिंह उर्फ घुद्दा, एसपी व रघुवीर सिह उर्फ मानव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा आरोपी करनदीप सिंह उर्फ लाबा अभी फरार है। जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

%20(1).jpeg)















No comments