ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला अर्बन एस्टेट पुलिस ने दो बाइक चोरो को किया काबू, FIR दर्ज ...

- चोरीशुदा बाइक बरामद, अदालत ने जुडिशियल कस्टडी में जेल भेजा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने शालीमार बाग की बैकसाइड स्थित श्री शनिदेव मंदिर के नजदीक छापेमारी कर बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को काबू किया है। जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने एक चोरीशुदा बाइक भी बरामद की है। दोनों चोरों के खिलाफ धारा 379, 411 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि चोरों को आज माननीय अदालत में पेश करने के बाद जुडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।  

थाना अर्बन एस्टेट के ASI सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ चूहड़वाल चुंगी के समीप मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि इंद्रजोत सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह वासी गांव बिशनपुर व सुनील वासी गांव चूहड़वाल बाइक  चोरी करने के आदी है। जोकि पिछले कई दिनों से कपूरथला शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी कर रहे है।  

आज भी वह बाइक चोरी करके आए है और चोरी किया हुआ बाइक किसी को बेचने की फिराक में शालीमार बाग की बैकसाइड स्थित श्री शनिदेव मंदिर के समीप खड़े है। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत उक्त जगह पर रेड कर दोनों चोरों को काबू कर लिया। जिनके कब्जे से चोरी का एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

No comments