कपूरथला पुलिस ने नशा तस्कर काबू कर 52 ग्राम हेरोइन की बरामद, FIR दर्ज ....
- आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर अदालत ने जुडिशियल कस्टडी में भेजा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना कबीरपुर पुलिस ने गश्त के दौरान टी-प्वाइंट वाटांवाली के नजदीक एक व्यक्ति को हेरोइन लेकर आते रंगे हाथ काबू किया है। जिसके पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI मक्खन सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। और आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया। जहाँ से उसे जुडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है।
थाना कबीर पुर के ASI मक्खन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव लोधीवाल, शेरपुर सद्दा, वाटांवाली कलां आदि की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम टी-प्वाइंट वाटांवाली के समीप पहुंची तो गांव गिद्दड़पिंडी की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा।
इस दौरान उसने अपनी पैंट की जेब से एक वजनदार चीज निकाल कर सड़क किनारे फेंक दी तथा तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम जसपाल सिंह वासी गांव सरदुलापुर बताया है। जब पुलिस टीम ने उसके द्वारा सड़क पर फेंकी गई चीज की जांच की तो उसमें से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद थाना कबीरपुर में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

















No comments