ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में CIA स्टाफ की टीम ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को किया काबू ....

- 7 चोरी की बाइक, एक मोटर तथा चोरी की वारदात में उपयोग लकिये जाने वाला लोहे का कटर भी बरामद   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में CIA स्टाफ की टीम ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को काबू कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। इसकी पुष्टि CIA फगवाड़ा के इंचार्ज बिसमन सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किए गए तीनों चोरों के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में FIR दर्ज कर ली गई है। चोरों से 7 चोरी की बाइक, एक मोटर तथा एक लोहे का कटर भी बरामद किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि काबू किये चोरों ने पूछताछ में लगभग 20 चोरी की वारदातो को अंजाम दिए का कबूल किया है।  

CIA स्टाफ फगवाड़ा के इंचार्ज बिसमन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार CIA  स्टाफ की टीम द्वारा अपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई महिम के दौरान टेक्निकल टीम सहित फगवाड़ा सिविल अस्पताल के पुल के नीचे नाकाबंदी की हुई थी। तभी गांव भुल्लाराई की तरफ से चोरी की बाइक नंबर ( PB-08-CW-5974 ) पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों को काबू किया और पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात काबुली है। 

आरोपियों की पहचान अमन पुत्र राजू वासी पहचान नगर फगवाड़ा, रमन कुमार पुत्र फकीरचंद वासी गांव खेड़ा फगवाड़ा तथा शिव पुत्र अशोक वासी छज कॉलोनी फगवाड़ा के रूप में हुई है। तीनों चोरो के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। और आरोपिओ का एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।  

पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की 6 बाइक और भी बरामद हुई हैं जो कि उन्होंने गांव भोगपुर फगवाड़ा में छुपा कर रखी हुई थी। जिनको आरोपिओ की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। चोरो से चोरी करते समय उपयोग किए जाने वाला लोहे का कटर भी बरामद हुआ है।  

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक फैक्ट्री से मोटर तथा लोहा चोरी करने, बैटरी चोरी, लोहे की ग्रिल, गेट, शटरिंग प्लेट, लोहा तथा बाइक चोरी करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने काबुल किया है कि वह अभी तक लगभग 20 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं।   

CIA स्टाफ के इंचार्ज बिसमन सिंह ने यह भी बताया कि इनमे से दो आरोपिओ पर पहले भी कई चोरी के मामले दर्ज है। अदालत से मिले रिमांड दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे भी होने के आसार हैं।  

No comments