कपूरथला CIA स्टाफ ने महिला नशा तस्कर को किया काबू, 30 ग्राम हेरोइन बरामद ......
- थाना सदर में आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज, पूछताछ जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के CIA स्टाफ की टीम ने नशा तस्करो के खिलाफ चलाई मुहीम में गांव लक्खन कलां के नजदीक एक महिला नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी महिला तस्कर के खिलाफ थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इसकी पुष्टि CIA स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने की है।
CIA इंचार्ज जरनैल सिंह से मिली जानकारी अनुसार नशा तस्करो के खिलाफ चलाई मुहीम में ASI केवल सिंह पुलिस टीम के साथ गांव लक्खन कलां से हमीरा की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान गांव लक्खन कलां की तरफ से एक महिला पैदल आती दिखाई दी। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गई और पीछे की तरफ मुड़कर तेजी से चलने लगी।
महिला पुलिस कर्मी ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू किया। महिला ने पूछताछ में अपना नाम मनजीत कौर उर्फ मल्लो वासी गांव लक्खन खोले बताया। जब महिला कर्मी ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला तस्कर के खिलाफ थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। ताकि नशे की चैन बारे खुलासे किए जा सके।

















No comments