कपूरथला में नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में FIR दर्ज ....
- पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए की छापेमारी शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामले सामने आया है। जिसमे नाबालिक लड़की की माँ के बयान पर थाना सदर में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस आरोपी व लड़की की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार गांव काला संघिया वासी महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की को कोई अज्ञात लोग बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गए है। उन्होंने अपने तौर पर लड़की की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।
नाबालिक लड़की की माँ ने इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। और पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

~5.jpeg)













No comments