ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के खेतों में धान की पनीरी लगा रहे व्यक्ति पर हमला, 3 पर FIR दर्ज .......

- नामजद सभी आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव रावां में खेतों में धान की पनीरी लगा रहे एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने की खबर है। जिस मामले में थाना बेगोवाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3 आरोपिओ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

हरभजन सिंह वासी गांव नंगल लुबाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी ठेके पर ली हुई जमीन में धान की पनीरी लगाने गया था। तभी वहां महिंदर सिंह, सिकंदर सिंह, बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी वासी गांव रावा बेगोवाल हथियारों समेत आ गए। आते ही सभी ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण वह घायल हो गया।  

पीड़ित ने यह भी बताया कि मारपीट की वजह यह है कि मैने उनके गांव में जमीन ठेके पर जमीन लेकर बिजाई की है। जाँच अधिकारी रनजीत सिंह के अनुसार थाना बेगोवाल में घायल के ब्यान व अस्पताल की MLR रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 325, 34 आईपीसी के तहत FIR दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 


No comments