ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला प्रशासन ने चुनाव कर्मचारियों की तीसरी रिहर्सल करवाई ....

- चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 791 पोलिंग स्टेशन  

- कुल 6,26,866 वोटरों में से 3,26,989 पुरुष, 2,99,844 महिला और 33 ट्रांसजेंडर वोटर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कुपरथला में पिछले शनिवार को चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कर्मचारियों की दूसरी रिहर्सल के बाद, जिला प्रशासन द्वारा आज तीसरी ट्रेनिंग करवाई गई, जहां विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनरों ने पोलिंग कर्मचारियों को आवश्यक सिखलाई प्रदान की। 

DC अमित कुमार पांचाल ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन 1 जून को होने वाले वोटिंग प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसके लिए पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों कपूरथला, भुलत्थ, सुल्तानपुर लोधी और फगवाड़ा में एस.डी.एम-कम-सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में चुनाव कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। कपूरथला के चुनाव कर्मियों को सिखलाई स्थानीय नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया कॉलेज में दी गई। इसी प्रकार विधानसभा हलका भुलत्थ, सुल्तानपुर लोधी और फगवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर सिखलाई दी गई। 

पांचाल ने कहा कि कुल 791 पोलिंग स्टेशनों पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जा चुका है और लगभग 3200 पोलिंग स्टाफ़ तैनात किया गया है। जिसमें सभी पोलिंग स्टेशनों पर एक प्रीजाइडिंग अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को उनके चुनाव ड्यूटी के साथ-साथ आवश्यक चुनाव प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है। 

DC ने कहा कि पोलिंग पार्टीयों को 31 मई को रवाना होने से पहले अंतिम सिखलाई दी जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र भुलत्थ में 175, कपूरथला में 194, सुल्तानपुर लोधी में 195 और फगवाड़ा में 227 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। पांचाल ने बताया कि बुजुर्ग और जरूरतमंद वोटरों की सहायता के लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशनों पर दो वालंटियर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा वोटरों की सुविधा के लिए अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर भी रखी जाएगी। 

प्रशासन द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ (कुल चार पिंक बूथ) बनाया गया है जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 (कुल 20) मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गये हैं। इसी प्रकार, कपूरथला शहर में युवा वोटरों के लिए एक विशेष बूथ और एक विशेष ग्रीन बूथ तैयार किया गया है, जबकि 4 पोलिंग स्टेशन (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक) दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा चलाए जाएंगे।  

वर्णनयोग है कि जिले के कुल 6,26,866 वोटरों  में से 3,26,989 पुरुष वोटर, 2,99,844 महिला वोटर और 33 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसी प्रकार 4,421 पी.डब्ल्यू.डी वोटर हैं। इनमें 2578 पुरुष और 1843 महिला वोटर शामिल हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 6,759 वोटर और 19 एन.आर.आई. वोटर हैं। 18-19 आयु वर्ग के वोटरों की गिनती 12,555 है। इसके अलावा 1254 सर्विस वोटर हैं। 


No comments