ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने एक नशा तस्कर किया काबू, FIR दर्ज ...

- नशे के लिए बदनाम गांव बूट वासी तस्कर से 15 ग्राम हेरोइन बरामद, रिमांड के दौरान की जायगी पूछताछ    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की बादशाहपुर चौंकी पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ मुहीम में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को काबू किया है। और उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। और आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में NDPS के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी नशा तस्कर से पूछताछ की जा रही है। आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायगी।   

जानकारी अनुसार ASI परमजीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ आपराधिक तत्वों की तलाश में चल रही मुहीम दौरान गांव बूट, पहाड़ीपुर की तरफ गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम गांव बूट के समीप पहुंची तो वहां पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। जिससे पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पूछताछ की। 

पूछताछ में उसने अपना नाम बहादुर सिंह पुत्र निर्मल सिंह वासी गांव बूट बताया। जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बता दे कि गांव बूट नशे के लिए बदनाम क्षेत्र है। जहाँ नशे का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। और अधिकतर गांव वासिओ पर NDPS के मामले भी दर्ज है। 

पुलिस ने आरोपी बहादुर सिंह को काबू कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। वहीँ आरोपी से पूछताछ की जा रही है। और आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायगी।   

No comments