ब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब के जनरल आब्जर्वर ने चुनाव तैयारियों का लिया जाय़जा ....

- गिनती केंद्रों और स्ट्रांग रूमों का निरीक्षषण. प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में शिकायत, प्रवानगी, MCMC सैल और वोटर हैल्पलाईन सैंटर का किया दौरा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

चुनाव कमिश्न द्वार लोक सभा क्षेत्र खडूर साहिब के लिए नियुक्त किये जनरल आब्जर्वर 2011 बैच के IAS अभिमन्यू कुमार ने आज चुनाव तैयारीयों की समीक्षा करने के साथ-साथ स्थापित किये विभिन्न सैंटरों का दौरा कर जाय़जा लिया।

चुनाव आब्जर्वर अभिमन्यू कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कॉम्पलेक्स में स्थापित किये शिकायत और प्रवानगी सैल में जा के तैनात कर्मियों से प्राप्त शिकायतों और उनके निपटारों के बारे मेँ जानकारी प्राप्त की। उन्होने प्रवानगी सैल मे भी ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन से सबंधित प्रक्रिया के बारे मे जाना और अब तक दी जा चुकी स्वीकृतियों की भी जानकारी प्राप्त की। जनरल आब्जर्वर ने प्रशासनिक कॉम्पलेक्स में वोटर हैल्पलाइन 1950 में पहुँच के वोटरों की सुविधा के लिए दी जा रही जानकारी के बारे मे भी जाना। 

DC अमित कुमार पांचाल और अन्य अधिकारियों समेत चुनाव आब्जर्वर अभिमन्यू कुमार ने मीडिया सर्टिफिके़शन और मॉनिटरिंग सैल में पहुंच के प्रिंट, इलैक्ट्रानिक और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर विभिन्न उम्मीदवारों की चुनाव गतिविधियों के बारे में विस्तारित जानकारी प्राप्त की। उन्होने लोक सभा क्षेत्र खडूर साहिब के उम्मीदवारों के शोशल मीडिया हैंडलों की रैगूलर निगरानी करने और पेड न्यूज़, अगर कोई हो, तो तुरंत जरूर कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिये।  उन्होने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों को पैसे देकर बूस्ट करवाता है या प्रिंट मीड़िया में विज्ञापन देता है तो नियमों के अनुसार इसका खर्चा बुक किया जाये। 

प्रशासनिक कॉम्पलेक्स के बाद चुनाव निगरान ने विरसा विहार में पहुँच के गिनती केंद्र वाले स्थानों और स्ट्रांग रुमों का निरीक्षण किया। DC अमित कुमार पांचाल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र कपूरथला और सुल्तानपूर लोधी की वोटों की गिनती विरसा विहार में ही होगी जिस के लिए जिला प्रशासन द्वारा जरूरी प्रबंध को अमली रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर अन्योँ के इलावा ADC शिखा भगत, SDM डा इरविन कौर, SP (हैडक्वाटर) गुरप्रीत सिंह गिल, चुनाव तहसीलदार मनजीत कौर आदि मौजूद थे।  


No comments