कपूरथला में एक बंद शैलर के पीछे पड़ी 200 ट्रॉली भूसा को लगी आग, फायर बिर्गेड टीम ने आग पर पाया काबू ....
- जीटी रोड ढिलवां के नजदीक हुई घटना, मालिक ने लाखों रुपये का नुकसान बताया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के ढिलवां कसबे में जी.टी. रोड के नजदीक एक बंद पड़े शैलर के पीछे शेड में रखी तूड़ी ( भूसा ) को आग लगने की घटना घटी है। बताया जा रह है कि यहाँ लगभग 200 ट्रॉली भूसे की पड़ी थी जो जल गई है। घटना की सुचना मिलने के बाद कपूरथला फायर बिर्गेड की टीम ने मौके पर पहुँच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
घटना बारे जानकारी देते हुए किसान दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शेड में लगभग 200 ट्रॉली तूड़ी ( भूसा ) जमा करके रखी हुई थी। लेकिन दोपहर को लगभग 12 बजे शेड के पीछे अचनाक आग लगने की सूचना मिली। जाकर देखा तो शेड के अंदर पड़ी तूड़ी ( भूसा ) को आग लगी हुई थी। जिसकी सूचना फायर बिगड़ को देने के बाद भुलत्थ, करतारपुर और कपूरथला से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया।
उन्होंने बताया कि इस आग से लगभग 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पंजाब सरकार से नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है। वहीँ इस मौके पर फायर ऑफिसर संदीप कुमार, फायर मैन निशान सिंह व मलकीत सिंह, ड्राइवर कुलदीप कुमार व अन्य ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।















No comments