ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में दुकानदार को दातर दिखा लुटेरो ने कड़ा व नकदी लूटी, लुटेरे CCTV में कैद ...

अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR दर्ज, CCTV के आधार पर पुलिस जाँच शुरू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में एक करियाने की दुकान में दाखिल होकर नकाबपोश लुटेरे दातर दिखाकर दुकानदार से नगदी व चांदी का कड़ा लूट कर फरार होने की घटना घटी है। हालाँकि लुटेरे CCTV में भी कैद हो गए है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद थाना सतनामपुरा में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर CCTV के आधार पर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI जसविंदर सिंह ने भी की है।   

फगवाड़ा के मोहल्ला बसंत नगर में करियाने की दुकान करने वाले पीड़ित अनूप कुमार पुत्र तरसेम कुमार वासी न्यू ध्यान सिंह कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वह बसंत नगर में अपनी किरयाना की दुकान पर बैठा था तो दोपहर लगभग 2 बजे दो नकाबपोश युवक उसकी दुकान में दाखिल हुए। और उन्होंने आते ही उसकी गर्दन पर दातर रखकर कहा के जो कुछ है निकाल दो।  

पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त नौजवानों ने उसका चांदी का कड़ा उतार लिया व उसके गल्ले में पड़े 7500 रुपये नगदी लूट कर फरार हो गए। लुटेरों की फोटो नजदीक लगे CCTV में भी कैद हो गई है।  

वहीँ थाना सतनामपुरा के जाँच अधिकारी ASI जसविंदर सिंह के अनुसार अनूप कुमार की शिकायत पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR दर्ज कर CCTV के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही लुटेरे काबू कर लिए जायँगे।  

No comments