कपूरथला के जंगल में लगी भीषण आग, 15 एकड़ क्षेत्र प्रभावित ...
- मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड तथा वन विभाग की टीम 3 घंटे से रेस्क्यू में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुल्तानपुर मार्ग पर गांव जैनपुर नजदीक के जंगल में आज दोपहर बाद अचानक भीषण आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस घटना में लगभग 15 एकड़ क्षेत्र आग की चपेट में आ गया है। आग की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और फायर बिर्गेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुलतानपुर लोधी के फायर अफसर अरविंद कुमार के अनुसार आग को बुझाने के लिए चलाये रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 गाड़ियां लग चुकी है। और अभी तक रेस्क्यू जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुलतानपुर लोधी के नजदीक गांव जैनपुर के साथ लगते जंगलों में आज आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद सुलतानपुर लोधी तथा आसपास की क्षेत्र की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया।
बताया जा रहा है कि इस आग ने लगभग 15 एकड़ क्षेत्र को चपेट में ले लिया है। वही इस जंगल में कुछ जंगली जानवर भी होने की संभावना है। और इस भीषण आग से वह भी प्रभावित हो सकते है। आग बुझाने के बाद ही उनके बारे में जानकारी मिल सकती है।
फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। और कई जगह पर आग बुझाने के बाद दोबारा से आग भड़क रही है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग तथा फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।















No comments