Breaking --- कपूरथला में सुबह 7 बजे पहुंचे हेल्थ डायरेक्टर, एक ड्राइवर और EMT को किया सस्पेंड ...
- स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, स्टाफ की कमी के बावजूद बेहतर सेवाओं को सराहा
- 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर को बिना यूनिफार्म और बाथरूम चप्पल में देख भड़के, तुरंत चंडीगढ़ फोन कर करवाया सस्पेंड
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर डॉ. अनिल गोयल सोमवार सुबह 7 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला में पहुंच गए और भीषण गर्मी के चलते जनता को दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। हालांकि सभी सेवाओं से वह संतुष्ट दिखे, लेकिन एक 108 एंबुलेंस के ड्राइवर और EMT की स्थिति को देखते हुए भड़क गए ,और उन्होंने उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया। वहीं सिविल अस्पताल की ख़राब फेकोलेजर मशीन को जल्दी ठीक कर भेजने के आदेश चंडीगढ़ ऑफिस को दिए है।
बता दे की सोमवार सुबह सवेरे 7 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला में पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन (PHSC) के डायरेक्टर डॉ. अनिल गोयल पहुंच गए। हालांकि सूत्रों की माने तो उन्होंने 23 मई को आना था। लेकिन आज 21 मई को सुबह उन्होंने सरप्राइज़ विजिट की। और सभी सेवाओं, ब्लड बैंक और वार्डो को जमीनी स्तर पर जाँच की। सिविल अस्पताल स्टाफ की कमी के बावजूद मरीजों को मिलने वाली सेवाओं को सराहा है। लेकिन दूसरी तरफ एक 108 एंबुलेंस के काले शीशे देख भड़क गए और जब ड्राइवर और EMT को बुलाया तो उसकी स्थिति को देख भड़कते हुए दोनों को तुरंत चंडीगढ़ ऑफिस फोन कर सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।
यह भी बताने योग्य है कि विभाग के अनुसार कपूरथला सिविल अस्पताल 100 बेड का हॉस्पिटल मंजूर है लेकिन यहाँ सभी वार्डो को ध्यान रखत्ते हुए देखा जाये तो 175 बेड ऑपरेशनल है। और कई वर्षो से स्टाफ और डॉक्टर्स की कमी को दूर नहीं किया गया है।
डायरेक्टर डॉ अनिल गोयल ने बताया कि पंजाब में जिस तरह की हीटवेव चल रही है उसको लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा देने के लिए पहुंचे हैं। और सभी वार्डो के साथ-साथ उन्होंने जनरेटर, कंप्यूटर, एंटीवायरस की भी जाँच की है। सभी व्यवस्थाएं सराहनीय है। उन्होंने 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर तथा EMT को सस्पेंड किए जाने के जवाब में कहा कि ड्यूटी में कोताही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं होगी। उनकी स्थिति को देखते हुए। स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं प्रभावित हो ऐसा वह होने नहीं देंगे।
इस मौके पर उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदरपाल कौर, SMO डॉ संदीप धवन, DMC डा. संदीप भोला, DHO डॉ. राजीव पराशर, DFPO डॉ अशोक कुमार, डॉ रमनप्रीत कौर, डॉ परमिंदर बेस, डॉ राजीव भगत के अलावा कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
















No comments