कपूरथला में महिला से मारपीट करने के आरोप में पति व सास पर FIR दर्ज ....
- पीड़ित महिला ने दहेज़ मांगने के भी लगाए आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में भाई से मिलकर आई एक महिला के साथ पति व सास ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का मामला आया है। जिसमे थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस ने पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि सिटी थाना फगवाड़ा के SHO जितेंद्र कुमार ने भी की है।
जानकारी अनुसार अलीसा डाबर पत्नी जै कुकरेजा पुत्री हरविंदर कुमार वासी न्यू मॉडल टाउन फगवाड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया के वह अपने भाई से मिलकर जब घर वापस गई तो उसके पति जै कुकरेजा व सास मेघा एवं ननद उसको बिना वजह बोलने लगे कि तू दहेज लेकर नहीं आई है। पीड़ित अलीसा डाबर ने यह आरोप लगाया है कि उसके पति व सास ने उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि इस मारपीट में उसका पहना हुआ टॉप भी फाड़ दिया एवं जबरदस्ती उतार कर उसे नग्न करने की कोशिश की गई।
थाना सिटी के जाँच अधिकारी SI अनवर मसीह के अनुसार अलीसा से मारपीट करने के मामले में उसके पति जै कुकरेजा पुत्र अनिल कुकरेजा वासी 68 ए गुरु हरगोबिंद नगर व उसकी सास मेघा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

.jpeg)













No comments