ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिले में पोलिंग स्टाफ की हुई दूसरी रिहर्सल संपन्न ....

- DC ने राजनीतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों से की वार्ता, पोलिंग स्टेशनों पर प्रबंधों की दी जानकारी  

- सप्लीमेंटरी रैंडमाइजेशन के बाद सोमवार को संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों दी जाएंगी बैलेट यूनिट  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विभिन्न राजनीतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैलेट यूनिट का सप्लीमेंटरी रैंडमाइजेशन किया। जिस दौरान DC -कम-जिला चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांचाल ने प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की है।  

DC अमित कुमार पांचाल ने कहा कि बैलट यूनिट के सप्लीमेंटरी रैंडमाइजेशन के बाद, इस यूनिट को सोमवार को संबंधित SDM -कम-सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन यूनिटों को भुलत्थ, फगवाड़ा, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी चुनाव क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। जहां CCTV कैमरे और सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किये जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में पोलिंग स्टाफ को तैनात किया गया है और जिनकी आज दूसरी रिहर्सल करवाई गई। उन्होंने कहा कि यह रिहर्सल विधानसभा क्षेत्र के SDM के नेतृत्व में की गई और तीसरी रिहर्सल 26 मई को तय की गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव अमले का अंतिम प्रशिक्षण वोटिंग से एक दिन पहले पोलिंग पार्टीयों को रवाना करते समय दिया जायेगा।   

राजनीतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए DC अमित कुमार पांचाल ने कहा कि बैलेट यूनिट को पूरी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 791 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। जहां वोटरों की सुविधा के लिए हर तरह से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीँ चुनाव को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है और जिला पुलिस और अर्धसैनिक बल की टीमों द्वारा जगह-जगह नाके लगाकर चैकिंग की जा रही है। ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगने पर तुरंत उचित कार्यावाही की जा सके।

इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों के अलावा आम आदमी पार्टी से ललित सकलानी, कांग्रेस पार्टी से जतिन शर्मा, शिरोमणि अकाली से हरबंस सिंह वालिया, बहुजन समाज पार्टी से कमल कुमार आदि राजनीतिक प्रतिनिधि भी मौजूद थे।    

No comments