राइस मिल में सेंध लगाकर 300 बैग चावल चोरी .....
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंच जाँच की शुरू, CCTV खंगाले जा रहे
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र में एक राइस मिल में सेंध लगाकर 300 बैग चावल चोरी की घटना की खबर है। घटना आधी रात की बताई जा रही है। किसी गाड़ी पर आये चोरो ने राईस मिल की दो दीवारें तोड़ लाखों रुपए के चावल के बैग चोरी कर फरार हो गए। चोकीदार दवारा घटना बारे जब मालिकों को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया l जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी हैl और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैंl
राइस मिल के संचालक अनीश छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि राइस मिल में चौकीदार तैनात हैl चौकीदार रात एक बजे पूरा राउंड लगाकर आया l तब सब ठीक था। लेकिन जब सुबह 4 बजे चौकीदार फिर से राउंड पर गया तो देखा कि खेत की ओर से मिल की दीवारें तोड़ आरोपी चावल के बैग चोरी कर रहे थेl
चौकीदार दवारा मिल में मौजूद संचालक के छोटे भाई को सूचित कियाl तो उन्होंने तुरंत मोके पर पहुँच आरोपियों का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग 300 बैग चावल चोरी हुए है। जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए हैl
जलालाबाद सदर थाना पुलिस ने सुचना मिलने के बाद मोके पर मामले की जांच शुरू कर दी हैl वहीँ क्षेत्र के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैंl















No comments