ब्रेकिंग न्यूज़

DC कपूरथला के आदेश ---- इस दिन शराब के ठेके रहेंगे बंद ...

- जिले में वीरवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 7 बजे तक शराब के ठेके खुलने पर पाबन्दी, 4 जून को भी रहेगा ड्राई डे  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिले में चुनावो को देखते हुए DC-कम-जिला चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांचाल ने शराब के ठेको को लेकर एक आदेश जारी किये है। जिसमे उन्होंने आबकारी कमिश्नर पंजाब द्वारा जारी आदेशों के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र 30 मई शाम 5 बजे से 1 जून शाम 7 बजे तक शराब के ठेके खुलने पर पाबंदी लगा दी है।  

DC ने बताया कि इसी प्रकार मतगणना के दिन 4 जून को भी जिले में ड्राई डे रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन आदेशों का सख़्ती से पालन करवाया जाये। और इन आदेशों की उलंघना करने वालो पर क़ानूनी कार्यवाही की जाये।  

No comments