ब्रेकिंग न्यूज़

वोटर के लिए जरुरी खबर ---- वीरवार को 'यूथ चला बूथ' वॉकथॉन ......

- पोलिंग बूथ पर वोटरों की गिनती की जानकारी प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप पर 74474-47217 नंबर सेव करके वोट टाइप करें 

DC ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने का दिया निर्देश   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिला प्रशासन ने वोटर जागरूकता के लिए एक और पहलकदमी करते हुए 'यूथ चला बूथ' शीर्षक के तहत वॉकथॉन करवाने के लिए पूरी तरह तैयारी  कर ली है। ताकि जिले के सभी वोटरों को 1 जून को वोटर के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।  

DC अमित कुमार पांचाल ने बताया कि वॉकथॉन वीरवार को स्थानीय जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जिसमें भारत चुनाव कमिश्न के संदेश 'इस बार 70 पार' को सभी वोटरों तक पहुँचाने के लिए आम जनता के साथ-साथ सरकारी अधिकारी भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि शुरुआत करने के बाद वॉकथोन DC ऑफिस के पास एक गांव नूरपुर दोना में स्थित पोलिंग स्टेशन  पर समाप्त होगा।  

वॉकथोन के दौरान विशेषकर युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और पहलकदमी के बारे में जानकारी देने के लिए भागीदारों के पास बैनर, पोस्टर होंगे।

DC पांचाल ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एक व्हाट्सएप नंबर 74474-47217 भी लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग इस नंबर को सेव कर सकते हैं और अपने संबंधित पोलिंग स्टेशनों पर कतार में मौजूद वोटरों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने व्हाट्सएप चैट में वोट टाइप कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा उन बूथ लेवल अधिकारियों के लिए 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा की है, जहां 2019 के मतदान की तुलना में 10 प्रतिशत या इससे अधिक वोटिंग होगी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार उन BLO को भी उतना ही प्रोत्साहन के लिए राशि दी जायेगी, जहां वोट प्रतिशत 75 प्रतिशत से अधिक होगा। 

DC ने कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थानीय विरसा विहार में बनाए गए गिनती केंद्रों के स्थानों का भी दौरा किया और संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग करके चुनाव की तैयारियों का जायज़ा भी लिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी 791 पोलिंग बूथों पर 85 वर्ष से अधिक उम्र के वोटर एवं PWD वोटरों के लिए सुविधाओं के साथ-साथ गर्मी को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पोलिंग स्टेशनों पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर बुजुर्ग और सीनियर सिटीज़न वोटरों की सहायता के लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशनों पर दो वालंटियर को तैनात किया है।

No comments