ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला प्रशासन ने 'यूथ चला बूथ' अभियान के तहत रैली निकाल वोटरों को किया जागरूक ....

पहली बार नए कलेवर में दिखेंगे 30 पोलिंग स्टेशन, 1 ग्रीन पोलिंग स्टेशन देगा हरियाली का संदेश  

- पोलिंग बूथ पर मतदाताओ की लाइन की स्थिति के लिए व्हाट्सएप पर 74474-47217 नंबर जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब में लोकसभा चुनावो में "चुनाव का पर्व देश का गर्व" स्लोगन के तहत वोटरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और मतदान के लिए उन्हें जागरूक करने के मंतव्य से पहलकदमी करते हुए कपूरथला जिला प्रशासन ने 'यूथ चला बूथ' अभियान के तहत एक रैली निकाल वोटरों को जागरूक किया है। वही 1 जून को मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए चुनाव ड्यूटी में जुटे सरकारी कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित किया है। इस रैली को DC कपूरथला ने हरी झंडी देकर रवाना किया। 

इसकी जानकारी देते हुए DC -कम जिला चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांचाल ने बताया कि भारत चुनाव कमीशन के संदेश "इस बार 70 पार" को सभी वोटरो तक पहुंचाने के लिए यह गतिविधियों की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स से गांव नूरपुर दोना एक रैली निकाल चुनाव कमिश्न के संदेश को वोटरों तक पहुँचाया है। 

DC पांचाल ने कहा कि मतदाताओ की सुविधा के लिए चुनाव आयोग द्वारा एक व्हाट्सएप नंबर 74474-47217 भी लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से वोटर अपने संबंधित पोलिंग स्टेशनों पर कतार में मौजूद वोटरों की संख्या के बारे और उनको वोट पोल करने में संभावित समय बारे जानकारी हासिल की जा सकती है। वोटर इस नंबर के माध्यम से व्हाट्सएप चैट में वोट टाइप कर जानकारी ले सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी 791 पोलिंग बूथों पर 85 वर्ष से अधिक उम्र के वोटर एवं PWD वोटरों के लिए सुविधाओं के साथ-साथ गर्मी को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पोलिंग स्टेशनों पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर बुजुर्ग और सीनियर सिटीज़न वोटरों की सहायता के लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशनों पर दो वालंटियर को तैनात किया है। और विशेषकर महिलाओ के लिए भी पिंक बूथ और युवाओ के लिए इको फ्रेंडली ग्रीन बूथ भी स्थापित किये गए है। 

उन्होंने यह भी बताया कि हर विस क्षेत्र में चार गुलाबी (पिंक) मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच, विशेष बैठने की व्यवस्था, अनुकूल वातावरण, सजावटी प्रवेश द्वार आदि जैसी विभिन्न सुविधाएं शामिल होंगी। यह पोलिंग स्टेशन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुलत्थ गरबी, हिंदू पुत्री पाठशाला कपूरथला, एसडी हाई स्कूल सुल्तानपुर लोधी और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंगा रोड फगवाड़ा में होंगे।   

इसी प्रकार एक यंग पोलिंग स्टेशन भी बनाया गया है, जिसकी कमान यंग आफिसर्स के हवाले होगी। यह यंग पोलिंग स्टेशन मिंटगुमरी कॉलेज फॉर विमेन में बनाया गया है। मिंटगुमरी कॉलेज फॉर विमेन की पूर्वी साइड में ही पहली बार ग्रीन पोलिंग बूथ बनाया गया, जहां पर हर वोटर को मतदान के बाद पौधा देकर हरियाली को सहेजने का संदेश दिया जाएगा।  

DC ने कहा कि चार मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनका संचालन पूरी तरह से दिव्यांग पदाधिकारी करेंगे। यह मतदान केंद्र सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नडाला, MDSD सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपूरथला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स सुल्तानपुर लोधी और सरकार प्राइमरी स्कूल सुखचैन नगर फगवाड़ा में बनाए गए हैं।  

वहीँ मतदान प्रक्रिया को आसान व सकुशल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में 5-5 के तहत 20 मॉडल मतदान केंद्र बनाए हैं। इन मतदान केंद्रों की अच्छी स्थिति वाली इमारतें, आकर्षक वातावरण, पोलिंग स्टाफ के लिए आधुनिक फर्नीचर, पीने का पानी, छाया, रैंप, विकलांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था होगी। 

DC पांचाल ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों के लिए 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा की है, जहां 2019 के मतदान की तुलना में 10 प्रतिशत या इससे अधिक वोटिंग होगी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार उन BLO को भी उतना ही प्रोत्साहन के लिए राशि दी जायेगी, जहां वोट प्रतिशत 75 प्रतिशत से अधिक होगा। 

No comments