ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में रविवार को पहुंचेंगे CM मान, जनसभा को करेंगे सम्बोधित .....

 - AAP उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के हक मांगेंगे वोट, AAP नेता तैयारिओं में जुटे 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

लोकसभा चुनाव मैं हॉटसीट बनी श्री खडूर साहिब लोकसभा सीट से AAP के उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर के पक्ष में वोट बैंक मजबूत करने के लिए CM भगवंत मान 2 दिन के लिए खडूर साहिब क्षेत्र में रहेंगे। और विभिन्न स्थानों पर जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए आप उम्मीदवार के हक वोट मांगेंगे।  

इसकी जानकारी AAP  नेता गुरपाल सिंह इंडियन तथा परमिंदर सिंह ढोढ ने देते हुए बताया कि 25 और 26 मई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जब सभा के लिए फ़िलहाल स्थान निर्धारित नहीं है। लेकिन लोगो के उत्साह और उपस्तिथि को देखते हुए 5 स्थान देखे गए है। जिसके संबंध में हाई कमान को लिस्ट भेज दी है।  

आप नेताओं ने यह भी बताया कि CM मान की जनसभा के लिए हाई कमान को भेजी गई सूचि में न्यू दाना मंडी ग्राउंड, नगर सुधार ट्रस्ट के नजदीक मस्जिद चौक रामलीला ग्राउंड, शालीमार बाग ग्राउंड, मिलन पैलेस तथा देवी तालाब ग्राउंड शामिल है। हाई कमान द्वारा इनमे से एक स्थान निर्धारित किया जायगा। 

AAP सीनियर नेता परविंदर सिंह ढोट और गुरपाल सिंह इंडियन ने बताया कि आने वाले दिनों में कपूरथला विधानसभा हलके में आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के हक में डोर टू डोर चुनाव प्रचार चुनावी जलसे किये जायँगे। उन्होंने दावा किया की लालजीत भुल्लर लोक सभा हलका खंडूर साहिब से बड़े अंतर से शानदार जीत प्राप्त करेंगे।  

उन्होंने यह भी बताया कि 25 और 26 मई को लोकसभा खडूर साहिब के 6 क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भगवंत मान जनसभाएं करेंगे। फ़िलहाल निर्धारित प्रोग्राम के तहत 25 मई को शाम 3 बजे जंडियाला, 4 बजे बाबा बकाला तथा शाम 5 बजे तारन तारण में पहुंचेंगे। वही 26 मई को CM मान सुबह 10 बजे खडूर साहिब में, 11 बजे सुल्तानपुर लोधी और उसके बाद दोपहर 12 बजे कपूरथला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।  

No comments