कपूरथला की बेटी की ऊंची उड़ान --- एयर इंडिया एक्सप्रेस की बनी कमर्शियल पायलट ....
- 20 साल की उम्र में ही बन गयी थी पायलट
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के ऐतहासिक शहर कपूरथला की बेटी वंशिका मकोल (23 वर्ष) ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की कमर्शियल पायलट बनकर यह साबित कर दिया है कि लगन और इच्छा शक्ति से हर मुकाम और हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
वह कपूरथला की पहली ऐसी लड़की है जिसने यह मुकाम हासिल किया है। मौजूदा समय में वंशिका के पास कमर्शियल पायलट के तौर पर 550 घंटो से भी ज्यादा का फर्स्ट ऑफिसर का अनुभव भी हैं। उसके पिता अमन मकोल और माता आंचल मकोल दोनों आर्किटेक्ट हैं। वहीँ एक छोटा भाई शिवांग जो बारहवीं का छात्र हैं।
वंशिका के पिता अमन मकोल के अनुसार वंशिका पढ़ने में बहुत तेज थी उसने 12वीं करने के बाद कमर्शियल पायलट बनने का रास्ता चुना। उसने रेड बर्ड फ्लयिंग इंस्टिट्यूट, बारामती महाराष्ट्र में दाखिला लिया जहां पर उसने कमर्शियल पायलट की 200 घंटे की ट्रेनिंग हुई जिसमे पास होने के बाद उन्होंने 2022 - 2023 में स्पेन के मेड्रिड शहर में बोईंग 737 को टाइप रेटिंग की बाद में वह एयर इंडिया एक्सप्रेस में फर्स्ट ऑफिसर के तोर पर 31 मार्च 2023 को अप्पोइंट कर लिया गया था।
अमन मकोल ने बताया कि बाद वंशिका फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर सिंगापूर, कुवैत, बेहरीन, दुबई, शारजाह, दमाम और मिडिल ईस्ट कन्ट्रीज में कई जगह उड़ान भर चुकी हैं। आर्किटेक्ट मकोल ने यह भी बताया अब तो उनको अपनी बेटी से मिले भी कई कई महीने बीत जाते हैं।
वंशिका मकोल ने खबरनामा इंडिया से हुई वार्ता में बताया कि उनकी इच्छा है कि वह दुनिया के सबसे बेस्ट प्लेन की पायलट बन देश का नाम रोशन कर सके। उसका सपना हैं कि वह पायलट के तौर पूरी दुनिया में फ्लाई करना चाहती हैं। उनका यह सपना पूरा करने में उनके पिता का बहुत योगदान हैं उनको परिवार से हमेशा पूरी सपोर्ट मिली है। वहीँ मेरी माँ आर्किटेक्ट होने के बावजूद एक होममेकर है। जिन्होंने अपने बच्चो के लिए अपने कर्रिएर की परवाह नहीं की। मुझे इस बात का गर्व हैं।
















No comments