कपूरथला के एक घर में बैड पर पड़ी मिली महिला की लाश ...
- महिला पिछले डेढ़ सेल से किराए के मकान पर रह रही
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कसबा नडाला के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जोकि बैड पर गली सड़ी हालत में पड़ी हुई थी।
वहीं सूचना मिलने के बाद नडाला चौंकी इंचार्ज दलविंदरबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मृतक महिला के गले व पंखे पर चुन्नी लटक रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त महिला नवजोत कौर उर्फ ज्योति अपने पति अर्जुन सिंह के साथ पिछले डेढ़ सेल से यहां किराए के मकान पर रह रही थी।
मृतक महिला की सास हंसी वासी थिंद धालीवाल बटाला ने बताया कि बेटे का करीब 9 साल पहले बहू नवजोत कौर उर्फ ज्योति के साथ विवाह हुआ था। कुछ समय से वह नडाला में किराए के मकान पर रह रहे थे। बेटा अर्जुन करीब 2 माह पहले विदेश पुर्तगाल चला गया और शुक्रवार को बेटे ने विदेश से फोन कर रोते हुए बताया कि ज्योति नहीं रही।
जब उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो बहू की लाश बैड पर गली सड़ी हालत में पड़ी हुई थी और कमरे का AC चल रहा था। वहीँ पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी गई है।















No comments