यूपी के CM योगी के भाई पहुंचे अमृतसर ---- भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगो को किया लामबंद ...
- वरिष्ठ BJP नेता कबीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक
खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर
लोकसभा चुनाव का समय है सभी राजनीतिक पार्टी के नेता अपने क्षेत्रों में बैठक कर परती की स्स्शिति मजबूत बनाने में जुटे हुआ है। इसी क्रम में भाजपा नेता कबीर शर्मा के नेत्रित्व में तरनजीत सिंह संधू समुंद्री के पक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कई बड़े नेता भी शामिल हुए। और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई योगाचार्य डॉ. दयाशंकर विद्यालंकर पहुंचे और भाजपा नेता अमरपाल बोनी अजनाला भी पहुंचे है।
हलका उतरी स्तिथ वॉर्ड नंबर 8 में डॉ. मधु सूदन दीवान के निवास पर अमृतसर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंद्री के पक्ष में वरिष्ठ BJP नेता कबीर शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे विशेष रूप से पहुंचे योगाचार्य डॉ दयाशंकर विद्यालंकर लोगों से रूबरू हुए और तरणजीत सिंह संधू समुंद्री का जो अमृतसर के प्रति सोच है उसके उपर रोशनी डाली और संधु समुंद्री के पक्ष में लोगो को मतदान करने हेतु लामबंद किया।
वहीं दूसरी ओर लोगों ने भी कबीर शर्मा और बोनी अजनाला को आश्वाशन दिया की वह अपना और अपने सभी सगे संबंधियों का वोट तरनजीत सिंह संधू समुंद्री के पक्ष में करेंगे। इस अवसर पर डॉ. जयंत चावला, धीरज काकरिया, हरमन सेखों,जतिंदर पाल सिंह, गौरव ठाकुर, रघु गिल, वरुण सोनी, आदित्य मेहरा, राघव खन्ना आदी हाजिर थे।















No comments