ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए पड़ताल के बाद 355 उम्मीदवारों के नामांकन सही ....

17 मई तक नामांकन-पत्र वापस लिए जा सकेंगे 

- उसके बाद स्पष्ट होगा कि 13 सीटों के लिए कितने उम्मीदवार होंगे मैदान में   

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब      

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकनों की पड़ताल के बाद 355 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि 17 मई तक नामांकन-पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि 13 लोकसभा सीटों के लिए कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।   

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गुरदासपुर से 40 उम्मीदवारों ने 60 नामांकन-पत्र दाखि़ल किए, जिनमें से 29 के पत्र मंजूर किए गए हैं। अमृतसर से 43 उम्मीदवारों ने 53 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 33 के नामांकन सही पाए गए। खडूर साहिब से 35 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 30 के पत्र मंजूर किए गए। जालंधर से 27 उम्मीदवारों ने 35 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 20 के सही पाए। होशियारपुर से 23 उम्मीदवारों ने 27 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 19 के सही पाए गए। 

वहीँ आनंदपुर साहिब से 41 उम्मीदवारों ने 56 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 29 के पत्र मंजूर किए हैं। लुधियाना से 57 उम्मीदवारों ने 70 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 44 के पत्र मंजूर किए हैं। फतेहगढ़ साहिब से 23 उम्मीदवारों ने 33 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 15 के पत्र मंजूर किए। फरीदकोट से 34 उम्मीदवारों ने 41 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 30 के पत्र मंजूर किए गए हैं।  

इसके अलावा फिरोजपुर से 41 उम्मीदवारों ने 48 नामांकन-पत्र दाखि़ल किए, जिनमें से 33 के पत्र मंजूर किए। बठिंडा से 30 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 20 के पत्र मंजूर किए। संगरूर से 38 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन-पत्र दाखिल किए, इनमें से 26 के पत्र मंजूर किए गए हैं। पटियाला से 34 उम्मीदवारों ने 49 नामांकन-पत्र दाखिल किए, जिनमें से 27 के पत्र मंजूर किए हैं।  

No comments