कपूरथला में हवालाती ने पेशी के दौरान जज से की शिकायत ---- सुरक्षा कर्मिओ पर लगाए मारपीट के आरोप ....
- अदालत के कहने पर उपचार सिविल अस्पातल भेजा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉडर्न जेल में हत्या के मामले में बंद हवालाती को जब पेशी के लिए अदालत में लाया गया तो उसने माननीय अदालत से गुहार लगाई कि उसे जेल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बुरी तरह मारपीट की है। परंतु उसका इलाज नहीं करवाया गया। जिस कारण उसका पूरा शरीर दर्द कर रहा है। परंतु जेल प्रशासन ने उसका इलाज करवाने की जगह उसे पेशी के लिए कोर्ट में भेज दिया है।
सिविल अस्पताल में उपचारधीन हरप्रीत सिंह पुत्र मंगलदीप सिंह वासी ढिलवां ने बताया कि वह कबड्डी प्लेयर है। उस पर 8 माह पूर्व कत्ल का मामला दर्ज किया गया था। जिसकी पेशी से पूर्व उसकी बैरक में 4 सुरक्षा कर्मी आए। जिन्हें वह नहीं जानता। उन्होंने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। जिस कारण उसके पूरे शरीर में चोटें आई है।
उसने जब जेल प्रबंधकों से इलाज करवाने की अपील की। तो उसे न तो जेल के अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया और न ही सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। पेशी के दौरान उसने माननीय जज राणा कंवलदीप कौर के समक्ष चोटों के निशान दिखाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय जज ने सिक्योरिटी को आदेश दिया कि उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया जाए।
वहीँ दूसरी तरफ जेल प्रबंधको से सम्पर्क करने पर उनसे सम्पर्क नहीं हुआ। लेकिन सिविल में तैनात ड्यूटी डाक्टर ने हवालाती से मारपीट की पुष्टि की तथा कहा कि मरीज का इलाज किया जा रहा है।















No comments