ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सिविल व पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च ...

- जिले में चुनाव प्रचार बंद, धारा 144 लागू -- DC  

- राजनीतिक प्रतिनिधियों के बाहर से आये समर्थकों को तत्काल छोड़ना होगा हल्का 

- चार विधानसभा क्षेत्रों में 791 पोलिंग स्टेशन  

- जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गश्त और चेकिंग बढ़ाई -- SSP   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव कमिश्न के निर्देशानुसार आज शाम 6 बजे से जिले में चुनाव प्रचार बंद होने के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। और अगले 48 घंटे दौरान केवल डोर-टू-डोर डोर प्रचार के अलावा, कोई राजनीतिक जलसा/मीटिंग नहीं होगी और ना ही किसी लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया जाएगा।   

वीरवार शाम स्थानीय सैनिक स्कूल के बाहर से SSP वत्सला गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च को रवाना करते हुए DC अमित कुमार पांचाल ने कहा कि जिले में सुरक्षा के सख्त प्रबंध अमल मे लाये गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक पार्टीयों के बाहर से आये प्रतिनिधियों और समर्थकों को तत्काल निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 791 पोलिंग स्टेशनों पर लगभग 3200 चुनाव कर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बल सहित पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।   

DC ने खबरनामा इंडिया को बताया कि पोलिंग पार्टीयों  को रवाना करने की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है और पार्टीयों की मुवमैंट पर सीनियर अधिकारियों द्वारा नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ़ के अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो एवं वेबकास्टिंग टीम, वोटर सहायता बूथ वालंटीयर, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी आदि को भी तैनात किया गया है जो निर्धारित पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव कमिश्न के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायेंगे। उन्होंने कहा कि इन 48 घंटों के दौरान कोई भी सार्वजनिक मीटिंग नहीं की जाएगी और पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं जबकि घर-घर जाकर प्रचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें अगले 48 घंटे (शनिवार शाम 7 बजे तक) बंद रहेंगी।  

जिले में वोटरों की गिनती का विवरण देते हुए पंचाल ने बताया कि जिले में कुल 6,26,866 वोटर हैं, जिनमें 3,26,989 पुरुष वोटर, 2,99,844 महिला वोटर और 33 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसी प्रकार, 4,421 दिव्यांग वोटर हैं, जिनमें 2578 पुरुष और 1843 महिलाएं शामिल हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 6,759 वोटर और 19 एनआरआई वोटर हैं। 1254 सर्विस वोटरों के अलावा 18-19 वर्ष के वोटरों की संख्या 12,555 है। उन्होंने कहा कि भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र में 175, कपूरथला में 194, सुल्तानपुर लोधी में 195 और फगवाड़ा में 227 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने कहा कि इन 48 घंटों के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।  

SSP वत्सला गुप्ता ने कहा कि जिले में पेट्रोलिंग पार्टियों की गश्त बढ़ा दी गई है और नाकों पर तैनात सुरक्षा बलों की चेकिंग भी तेज कर दी गई है ताकि कोई असामाजिक गतिविधियां न हो सकें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को चुनाव कमिश्न के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है और कानून व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि सभी थाना इंचार्ज को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सरावों, धर्मशालाओं, होटलों एवं गैस्ट रूमों की चैकिंग करने के निर्देश दिये ताकि बाहर से कोई भी संदिग्ध तत्व जिले में न रह सके। उन्होंने कहा कि जिला कपूरथला में संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी, पैदल गश्त, फ्लैग मार्च, अर्धसैनिक बल और जिला पुलिस टीमों के माध्यम से चैकिंग की जा रही है।   

No comments