कपूरथला मॉडर्न जेल में अब फिर एक हवालाती पर हमला, FIR दर्ज ..
- पानी की मोटर बंद न करने को लेकर दो हवालातियों ने की मारपीट, 10 दिनों में तीसरा मामला
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉडर्न जेल में पानी की मोटर बंद न करने को लेकर दो हवालातियों ने एक हवालाती पर हमला कर घायल करने की खबर है। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। और घायल के बयान पर थाना कोतवाली में दोनों आरोपी हवालातिओ के खिलाफ धारा 323, 324, 34 आईपीसी व 42 प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI अशोक कुमार ने करते हुए बताया कि घायल हवालाती को उपचार के बाद वापिस जेल भेज दिया है। वहीँ मामले की जाँच के लिए आरोपी हवालातिओ को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जायगा।
मॉडर्न जेल में बंद हवालाती राहुल वासी अवतार नगर जालंधर ने पुलिस को बताया कि वह 14 माह से केंद्रीय जेल में बंद है। बीते दिन वह बाथरुम में कपड़े धो रहा था। इस दौरान हवालाती गोरा ने कहा कि पानी वाली मोटर बंद कर दे। मैने कहा कि कपड़े धो कर बंद कर देगा। इसी बात को लेकर गोरा ने अपने साथी सागर के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया।
जाँच अधिकारी ASI अशोक कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने घायल के ब्यानों व अस्पताल की MLR रिपोर्ट के आधार पर दोनों हमलावरों के खिलाफ धारा 323, 324, 34 IPC व 42 प्रीजन एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है।
बता दें कि माडर्न जेल में लड़ाई झगडे के बढ़ते जा रहे है। बीतेा 10 दिनो में यह तीसरा मारपीट का मामला है। जिसमे हवालातिओ ने दूसरे हवालाती पर हमला कर घायल किया। पहले एक निगरान कैदी को कुछ अन्य हवालातियों ने तीखे सुए से हमला कर घायल किया था। जिस मामले में 2 हवालातियों पर कोतवाली थाना में FIR दर्ज की गई थी। उसके बाद बैरक नं. 7 के कमरा नं. 10 में एक हवालाती पर हमला हुआ था। जिसमे 10 हवालातिओ पर मामला दर्ज किया गया था।















No comments