कपूरथला में राजमिस्त्री की हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार .....
- हत्या में प्रयुक्त बाइक व लोहे की रॉड भी बरामद
- SP-D सरबजीत राय ने किए कई खुलासे, मृतक की पत्नी से थे अवैध संबंध, रोकने पर की हत्या
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव भंडाल बेट में राजमिस्त्री की हत्या मामले में मुख्य आरोपी को काबू कर पुलिस ने केस को सुलझाने का दावा किया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग किये बाइक व लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। इसकी पुष्टि SP-D सरबजीत राय ने करते हुए बताया कि माननीय अदालत से पुलिस ने आरोपी का दो दिन का रिमांड भी हासिल किया है।
प्रशासनिक कार्यालय में प्रेस से रूबरू होते हुए SP-D सरबजीत राय ने बताया कि 27 मई को कंट्रोल रूम कपूरथला से थाना ढिलवां के SHO इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह को सूचना मिली थी कि भंडाल बेट के पशु अस्पताल के बरामदे में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। जिसके सिर पर गहरे घाव के निशान हैं। तभी थाना ढिलवां पुलिस ने मौके पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति के सिर पर वार कर कत्ल किया गया है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय मनजीत सिंह उर्फ काला वासी गांव नूरपुर जनूहां के के तौर पर हुई, जोकि राजमिस्त्री का काम करता था।
एसपी-डी ने बताया कि ढिलवां पुलिस ने जांच में पाया गया है कि मृतक मनजीत सिंह की पत्नी के पड़ोस में रहने शरणजीत सिंह उर्फ पम्मा वासी नूरपुर जनूहां से अवैध संबंध थे। मृतक मनजीत सिंह आरोपी शरणजीत सिंह को अपने घर आने और पत्नी से मिलने से रोकता था। इस बात को लेकर शरणजीत सिंह की मृतक मनजीत सिंह के साथ 25 मई को हाथापाई भी हुई थी। इसी रंजिश के चलते शरणजीत सिंह ने लोहे की रॉड मारकर मनजीत सिंह की हत्या कर दी और फरार हो गया।
थाना ढिलवां की पुलिस ने आरोपी शरणजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। SP-D के अनुसार पुलिस ने मुस्तैदी से कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए दो घंटों के अंदर आरोपी शरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयोग की गई लोह की रॉड और बाइक बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। SP के अनुसार मृतक की पत्नी का साजिश में कोई रोल सामने नहीं आया है। आरोपी शरणजीत सिंह भी मजदूर हैं और लोहे के सरिये बांधने का काम करता है और काम में इस्तेमाल होने वाली लोहे की रॉड से मनजीत सिंह की हत्या कर दी।

















No comments