कपूरथला CIA स्टाफ की टीम में मेहताबगढ़ क्षेत्र में छापेमारी कर 2 नशा तस्कर किया काबू ...
- दोनों तस्करो के खिलाफ थाना सिटी में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने मोहल्ला मेहताबगढ़ में छापेमारी कर दो नशा तस्करो को काबू कर 24 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने पहले एक नशा तस्कर को हेरोइन बेचते रंगे हाथ काबू कर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीँ पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और आरोपी को काबू किया। जिसे पकड़े गए आरोपी ने हेरोइन सप्लाई करने के लिए रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पकड़े गए आरोपी से 9 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना सिटी में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज किया है। और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि ASI निर्मल सिंह पुलिस टीम के साथ मार्कफैड चौंक पर मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि सुखदेव सिंह उर्फ शराटा वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ भारी मात्रा में हेरोइन बेचने का धंधा करते है। उसने हेरोइन की सप्लाई करने के लिए विनय कुमार उर्फ विनय वासी मोहल्ला उच्चा धोड़ा को रखा हुआ है। अभी कुछ समय पहले सुखदेव सिंह ने विनय को भारी मात्रा में हेरोइन बेचने के लिए दी है।
सुखदेव सिंह इस समय अपने घर के बाहर ग्राहको को हेरोइन की सप्लाई कर रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तुरंत रेड की तो घर के बाहर खड़ा आरोपी पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। इस दौरान उसकी जेब से एक मोमी लिफाफा जमीन पर गिर पड़ा। जिसे चेक किया गया तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ समय पहले उसने 10 ग्राम हेरोइन विनय कुमार उर्फ विनय को बेचने के लिए दी थी। पुलिस ने छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। मगर उसके कब्जे से पुलिस टीम को 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों नशा तस्करों के कब्जे से कुल 24 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
दोनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना सिटी में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। ASI निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों नशा तस्करों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। बता दे कि नशा तस्कर सुखदेव सिंह पर पहले भी NDPS के दो मामले दर्ज है।















No comments